Maiya Samman Yojana Installment 2025: झारखंड राज्य में वर्तमान समय में जो सबसे बहुचर्चित योजना है वह मंईयां सम्मान योजना है क्योंकि इस योजना से राज्य की गरीब महिलाओं का आर्थिक विकास और सशक्तिकरण की दृष्टिकोण के साथ में सफल साबित होती प्रतीत हो रही है। यदि आप सभी महिलाओं को भी इस मंईयां सम्मान योजना के लिए पंजीकृत किया था तो उसका लाभ आप सभी को मिल रहा होगा।इस योजना के माध्यम से महिला को मासिक 2500 रूपये दिए जा है।
इस योजना के अंतर्गत अभी तक 8 किस्तों का लाभ महिला तक पहुच गया है और जो महिलाए 9 वीं और 10 वीं क़िस्त का इंतज़ार कर रही है, उनके लिए एक जरूरी अपडेट सामने निकल कर आ रहा है। झारखण्ड राज्य सरकार के द्वारा 6 मई, 2025 को कुछ जिलो में मईयां सम्मान योजना की क़िस्त जारी कर दी गई है।बता दे की जिन जिलों में अभी तक मईयां सम्मान योजना की इन किस्तों का हस्तांतरण नहीं किया गया है उनके लिए आगामी कुछ ही दिनों में किस्त का प्रबंध कर दिया जाएगा। यदि आपने इस योजना के लिए पंजीकृत किया है तो आपको इसके पोर्टल पर जा कर चेक करना चाहिए की आपके खाते में 9 वीं और 10 वीं क़िस्त आई है या नही आई है। आपको इस लेख के माध्यम से चेक करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया जाएगा, तो लेख के अंत तक अवश्य बने रहे।
मईयां सम्मान योजना
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को झारखंड के महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने जुलाई, 2024 में शुरू की थी। इस योजना को आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए वर्ष 2024 में शुरू की गई थी। इस योजना का शुरू करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय रूप से सुरक्षा देना और उनकी देखभाल के लिए पैसा उपलब्ध कराना है। शुरुआत में इस योजना के माध्यम से महिला लाभार्थियों को 1000 रुपये महीना देने की घोषणा की गई थी। लेकिन अब बढ़ाकर 2500 रुपये कर दिया गया है। हर महीने की 15 तारीख को यह पैसा महिला लाभार्थियों के खाते में आ जाता है।
आपको बता दे की इस बार लाभार्थी महिलाओ को इस योजना के अंतर्गत 5000 रूपये प्रदान की गई है, जो की कुल मलकर दो महीने की क़िस्त है।आप भी वेबसाइट पर जा कर चेक कर सकते है की आपके खाते में 5000 रूपये आए है या नही आए है।
पात्रता
- 18 से 50 साल की उम्र की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
- झारखण्ड राज्य की मूल निवासी महिला को इस योजना का लाभ दिया जाएगा ।
- एसी महिलाएं जो पिछड़े तथा असंगठित क्षेत्र में निवास करती हैं।
- एसी महिलाएं जो पिछड़े तथा असंगठित क्षेत्र में निवास करती हैं।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- वोटर आईडी
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया
आपको मईया सम्मान योजना के माध्यम से दी जा रही क़िस्त चेक करने के लिए निम्नलिखत चरणों का पालन करना होगा, जो आपको इस लेख के निचे दिए गए है।
- सबसे पहले अपने फोन से मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट (https://mmmsy.jharkhand.gov.in) पर जाना होगा।
- अब आपको पोर्टल को लॉगिन करना होगा।
- पोर्टल के होम पेज पर चेक स्टेटस वाले विकल्प पर क्लिक करे।
- अब नया पेज खुलेगा, जिसमे आपसे जो जानकारी माँगी जाए उसे सही से भर दे।
- इसके बाद में कैप्चा कोड डाल दे और सबमिट बटन पर क्लिक कर दे।
- अब आपको अपनी स्क्रीन पर स्टेटस दिख जाएगा।
Read more:
