Navodaya Vidyalaya Admission Start 2025: नवोदय विद्यालय केंद्र सरकार की एक प्रमुख योजनाओ में से एक है, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाशाली छात्रों को गुणवत्तापूर्ण और मुफ्त शिक्षा दिलाना है। इस योजना के माध्यम से छात्रों को रहने, खाने, पढाई, कपडे, किताबे आदि का कर्च केंद्र सरकार द्वारा वहन किया जाता है। आपको बता दे की नवोदय विद्यालय की शुरुआत 1986 में की गई थी।
इस विद्यालय में कक्षा 6 से प्रवेश लिया जा सकता है और कक्षा 12वीं तक पढ़ा जा सकता है।नवोदय विद्यालय के संचालन नवोदय विद्यालय समिति के द्वारा किया जाता है, जो की भारत सरकार के अधीन एक स्वायत्त संगठन है।अगर आप अपने बच्चे को गुणवत्तापूर्ण और मुफ्त शिक्षा दिलाना चाहते हैं, तो नवोदय विद्यालय में एडमिशन का यह मौका बिल्कुल न चूकें। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 6 में दाखिले हेतु एडमिशन फॉर्म जारी कर दिए गए हैं।
नवोदय विद्यालय समिति (NVS) शैक्षणिक सत्र 2025-26
दोस्तों नवोदय विद्यालय में कक्षा 5वीं के बाद ही एडमिशन लिया जा सकता है, अर्थात छात्र कक्षा 6 में दाखिला ले सकते है और 12वीं कक्षा तक बिलकुल मुफ्त में अध्ययन कर सकते है।आपको बता दे की नवोदय विद्यालय में सत्र 2025-26 के लिए एडमिशन शुरू हो चुके है। नवोदय में एडमिशन लेने की अंतिम दिनांक 29 जुलाई, 2025 तय की गई है। इसलिए अंतिम दिनांक से पहले नवोदय विद्यालय में एडमिशन अवश्य करवा ले। आज आपको इस लेख में एडमिशन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।
एडमिशन लेने के बाद छात्र को बिलकुल मुफ्त में शिक्षा, रहने का खर्च, खाने और अनेक प्रकार के खर्च सरकार द्वारा उठाए जांएगे।
पात्रता
नवोदय विद्यालय में एडमिशन लेने के लिए निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना होगा:
- छात्र भारत का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- छात्र का जन्म 1 मई, 2013 से 30 अप्रैल, 2015 के मध्य होना चाहिए। आपको बता दे की सभी वर्गों के छात्रों के लिए आयु सीमा एक समान है, इसमें किसी प्रकार की कोई छुट नही दी जाएगी।
- छात्र ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 5वीं सत्र 2024-25 मे उत्तीर्ण कर रखी हो।
- छात्र ग्रामीण कोटा के लिए तभी पात्र होगा जब वह कक्षा 3, 4 और 5 कम से कम एक मान्यता प्राप्त ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल में पढ़ा हो।
- कम से कम 75% सीटें ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए आरक्षित होती हैं, लेकिन इसके लिए छात्र को ग्रामीण क्षेत्र का प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से देना होगा।
- एक विद्यार्थी केवल एक बार ही कक्षा 6 के लिए नवोदय प्रवेश परीक्षा (JNVST) में शामिल हो सकता है।पहले से नवोदय विद्यालय में पढ़ रहे विद्यार्थी फिर से आवेदन नहीं कर सकते।
प्रवेश प्रक्रिया
नवोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु सबसे पहले विद्यालय द्वारा छात्रों के लिए JNVST टेस्ट का आयोजन किया जाएगा, जो की लिखित रूप में होगा। यह परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से ही ली जाएगी। इस टेस्ट में तीन विषयों में से वस्तिनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे, जो की गणित, मानसिक योग्यता और भाषा से होंगे। इस परीक्षा में 80 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसके लिए 2 घंटे दिए जाएंगे। प्रति सही उत्तर पर 1.25 अंक दिए जाएंगे। इस परीक्षा में किसी प्रकार की कोई नेगेटिव मार्किंग नही रखी गई है। आपको बता दे की दिव्यांग छात्रों को प्रश्न पत्र हल करने के लिए 40 मिनट अधिक जिए जाएंगे।
एडमिशन फॉर्म कैसे भरे?
आपको नवोदय विद्यालय में एडमिशन फॉर्म भरने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:
- सबसे पहले आपको नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
- अब “Registration For Class 6” के लिंक पर क्लिक करे।
- अब जो जानकारी पूछी गई है, सही से दर्ज कर दे।
- अब यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लोगिन करे।
- अब आवेदन फॉर्म को भर दे और सभी आवशयक दस्तावेज अपलोड कर दे
- इसके बाद फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दे।
Read more: