SSC CGL Recruitment 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC CGL भर्ती 2025 के लिए 14582 पदों पर बंपर भर्ती का विज्ञापन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों को भरा जाएगा।
इस भर्ती के लिए एसएससी ने महिला और पुरुष से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए है। इस भर्ती के लिए आवेदन 9 जुन, 2025 से शुरू हो चुके है और आवेदन करने की अंतिम दिनांक 4 जुलाई, 2025 तय की गई है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी।
संषिप्त जानकारी
विवरण | जानकारी |
संस्थान का नाम | कर्मचारी चयन बोर्ड (SSC) |
पद का नाम | Combined Graduate level (CGL)-2025 |
कुल पद | 14582 |
पात्रता | ग्रेजुएशन पास |
जॉब लोकेशन | पूरे भारत में कही पर भी नौकरी लेग सकती है |
आवेदन मोड | ऑनलाइन माध्यम से |
आवेदन दिनांक
एसएससी सीजीएल की इस भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन 9 जुन, 2025 को जारी किया गया था और इसके लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन 9 जुन, 2025 से शुरू हो चुके है और आवेदन करने की अंतिम दिनांक 4 जुलाई, 2025 तय की गई है। इसलिए अभ्यर्थी अंतिम दिनांक से पहले इस भर्ती के लिए अवश्य आवेदन कर दे।
आयु सीमा
एसएससी सीजीएल की इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु पद के अनुसार 27, 30 और 32 वर्ष तय की गई है। आपको बता दे की आयु की गणना 1 अगस्त, 2025 को आधार मान कर की जाएगी और इसके साथ में आप ये भी जान ले आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में छुट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क
एसएससी सीजीएल भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सभी वर्गों को अलग-अलग आवेदन शुल्क भुगतना करना होगा, जो निम्नलिखित है:
- सामान्य, ओबीसी, आर्थिक रूप से कमजोर(EWS): 100 रूपये
- SC, ST, PWD: 0 रूपये
- सभी वर्गों की महिलाओ: 0 रूपये
आपको बता दे की सभी आवेदनकर्ता को ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन शुल्क का भुगतना करना होगा, आवेदन शुल्क भुगतान करने की प्रक्रिया के बारे में आपको इस लेख में विस्तार से बताया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया
SSC CGL 2025 की चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में होगी:
- टियर-1 (Tier-1) परीक्षा — कंप्यूटर आधारित परीक्षा
- टियर-2 (Tier-2) परीक्षा — कंप्यूटर आधारित परीक्षा
- स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल टेस्ट
परीक्षा पैटर्न
Tier 1 के लिए अभ्यर्थियों को 1 घंटा दिया जाएगा, जिसमे 100 प्रश्न होंगे।टियर 1 का पेपर 200 अंक का होगा।
Tier 1 Paper Pattern | ||
---|---|---|
Subject | Number of Question | Maximum Marks |
General intelligence and Reasoning | 25 | 50 |
General Awareness | 25 | 50 |
Quantitative Aptitude | 25 | 50 |
English Comprehension | 25 | 50 |
Tier 2 Paper Pattern | |||||
---|---|---|---|---|---|
Paper | Section | Module | Subject | Number of Question | Maximum Marks |
Paper 1 | Section I | Module-I | Mathematical Abilities | 30 | 90 |
Section I | Module-II | Reasoning and General Intelligence | 30 | 90 | |
Section II | Module-I | English Language and Comprehension | 45 | 135 | |
Section II | Module-II | General Awareness | 25 | 75 | |
Section III | Module-I | Computer Knowledge Test | 20 | 60 | |
Section III | Module-II | Data Entry Speed Test (DEST) | Data Entry Task | – | |
Paper 2 | Statistics | 100 | 200 | ||
Paper 3 | General Studies (Finance & Economics) | 100 | 200 |
आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
- SSC CGL 2025 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें और आवेदन सबमिट करें।
- आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
Read more: