SBI Bank Recruitment 2025: भारतीय स्टेट बैंक ने हाल ही में सर्किल बेस्ड ऑफिसर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।आपको इस भर्ती का नोटिफिकेशन इस SBI की आधिकारिक वेबसाइट मिल जाएगा | यह भर्ती कुल 2900 रिक्त पदों के लिए आयोजित करवाई जाएगी। इस भर्ती के लिए महिला और पुरुष दोनों आवेदन कर सकते है।
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है, जो की दिनांक 9 मई, 2025 से शुरू हो चुके है और आवेदन करने की अंतिम दिनांक 29 मई, 2025 तय की गई है।अगर आप भी इस भर्ती की पात्रता को पूरा करते है तो, आप भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। आज आपको इस आर्टिकल में इस भर्ती से सम्बन्धित सारी जारी विस्तार से बताई जाएगी।
मुख्य जानकारी
विवरण | जानकारी |
संस्थान का नाम | स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) |
पद का नाम | सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) |
कुल रिक्त पदों की संख्या | 2600 Regular + 364 बैकलॉग पोस्ट |
जॉब लोकेशन | भारत के किसी भी राज्य में |
आवेदन मोड | ऑनलाइन माध्यम से |
आधिकारिक वेबसाइट | sbi.co.in |
महत्वपूर्ण तिथि
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 9 मई, 2025 से शुरू हो चुके है और आवेदन की अंतिम दिनांक 29 मई, 2025 तय की गई है। अभ्यर्थी अंतिम दिनांक से पहले इस भर्ती के लिए अवश्य आवेदन फॉर्म भर दे, अंतिम दिनांक के बाद कोई भी आवेदन फॉर्म स्वीकार नही किया जाएंगे।इसके साथ में आपको बता दे की इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन जुलाई, 2025 को किया जाएगा।
आयु सीमा
एसबीआई बैंक की भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 30 वर्ष रखी गई है। इसके साथ में सरकारी नियमो के अनुसार आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में छुट प्रदान की जाएगी। आपको बता दे की आयु की गणना 30 अप्रैल, 2025 को आधारमान कर की जाएगी।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखत आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आपको बता दे की आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
- सामान्य, EWS- 750 रूपये
- एससी, एसटी वर्ग- कोई शुल्क नही देना है
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को ग्रेजुएशन करनी होगी और इसके साथ में किसी भी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक या क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में अधिकारी के रूप में न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव अनिवार्य रूप से होना चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज सूचि
- 10 वीं की मार्कशीट
- 12 वीं की मार्कशीट
- ग्रेजुएशन की मार्कशीट
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा:
- ऑनलाइन परीक्षा (बहुविकल्प प्रश्न)
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- इंटरव्यू
- लोकल लैंग्वेज टेस्ट
- अंतिम रूप से उम्मीदवार का चयन ऑनलाइन टेस्ट और साक्षात्कार में 75:25 के अनुपात में संयुक्त प्रदर्शन के आधार पर होगा। स्थानीय भाषा परीक्षण अनिवार्य है।
आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को एसबीआई बैंक की इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा।
- आपको सबसे पहले आवेदन करने के लिए एसबीआई बैंक (CBO) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- इसके बाद आपको रिक्रूटमेंट के विकल्प का चयन करना होगा |
- इसके बाद आपको स्क्रीन पर नोटिफिकेशन दिखेगा, जिसे आवेदन करने से पहले सारी जानकारी एकत्रित करे |
- इसके बाद आपको “Apply Online 2025” बटन पर क्लिक करे |
- इसके बाद जो जानकारी मांगी गई है उसे भरे और संपूर्ण जानकारी के साथ दस्तावेजों अपलोड करें।
- इसके बाद में ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान कर दे।
- इसके बाद आप फॉर्म को सबमिट कर दे और उसका प्रिंट निकलवा दे |
Read more:
