Rajasthan NHM Recruitment 2025: अगर आप राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है! राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) राजस्थान ने 8256 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है, आप इस अधिसूचना को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते है। इस भर्ती के लिए महिला और पुरुष से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है। नोटिफिकेशन के अनुसार से 7828 पद गैर- अनुसूचित पद के लिए और 428 पद अनुसूचित पद के लिए निकाले गए है।
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 फरवरी, 2025 से शुरू होने वाले है, जिसके लिए आवेदन करने की अंतिम दिनांक 19 मार्च, 2025 निर्धारित की गई है। अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है, आज इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े, आपको इस भर्ती से सम्बन्धित सम्पूर्ण जानकारी प्रदानक की जाएगी।
भर्ती का विवरण
भर्ती का नाम | NHM (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) 2025 |
पदों की संख्या | 8256 पद |
अनुसूचित क्षेत्र के लिए | 7828 पद |
अनुसूचित पद | 428 पद |
जॉब स्थान | पुरे राजस्थान में खी पर पर भी मिल सकती है |
ऑनलाइन आवेदन शुरू | 18 फ़रवरी, 2025 |
आवेदन की अंतिम दिनांक | 19 मार्च, 2025 |
आवेदन मोड | ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा |
पदों का विवरण
पद का नाम | रिक्त पदों की संख्या |
Community Health Officer (CHO) | 2634 |
Contract Nurse | 1941 |
Block Programme Officer | 53 |
RSSB Data Entry Operator | 177 |
Program Assistant/Junior Program Assistant | 146 |
RSSB Accounts Assistant | 272 |
Pharma Assistant | 499 |
Sector Health Supervisor | 565 |
RSSB Social Worker | 72 |
Hospital Administrator | 44 |
RSSB Medical Lab Technician | 414 |
Compounder Ayurved | 261 |
Public Health Care Nurse | 102 |
Rajasthan Rehabilitation Worker | 633 |
RSSB Nursing Trainer | 56 |
Physiotherapist Assistant | 58 |
Psychiatric Care Nurse | 49 |
Female Health Worker (ANM) | 159 |
अन्य पद | 121 |
कुल पदों की संख्या | 8256 |
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखत आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा:
- सामान्य वर्ग को 600 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
- एससी, एसटी, OBC और EWS वर्ग को 400 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
आपको बता दे की सभी उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।आपको बता दे की अभ्यर्थियों की आयु की गणना 1जनवरी, 2026 को आधार मानकर की जाएगी और इसके साथ में आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमो के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छुट प्रदान की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है जो निम्नलिखित है:
- सीएचओ (CHO): इसके लिए अभ्यर्थी ने B.sc (नर्सिंग) और सामुदायिक स्वास्थ्य प्रशिक्ष्ण किया होना चाहिए।
- मेडिकल लैब तकनीशियन: मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा किया होना चाहिए।
- डाटा एंटरी ऑपरेटर: कंप्यूटर दक्षता के साथ में स्नान्तक पास किया होना चाहिए।
इससे अधिक जानकारी के लिए आपको इस भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढना होगा, जो राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगा।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा, उसके बाद में उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा और उसके बाद मेडिकल टेस्ट किया जाएगा।इसके बाद में अभ्यर्थियों की अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और उसकी बाद उनको नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसके लिए आपको इस आर्टिकल के अंत में लिंक दिया गया है। लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको इस भर्ती के नोटिफिकेशन को सही से पढना होगा और अपनी पात्रता सुनिश्चित करे और उसके बाद ही आवेदन प्रक्रिया पूरी करे।
इसके बाद आपको एसएसओ आईडी को लॉगिन करना होगा और रिक्रूटमेंट के विकल्प पर क्लिक करना होगा और उसके बाद आपकी स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।जैसे ही आवेदन फॉर्म खुल जाए वैसे ही आपसे जो जानकारी माँगी गई है, वो सही से भर दे। उसके बाद आपको अपना पास पोर्ट साइज्ड फोटो और सिग्नेचर को स्कैन करके अपलोड कर देना होगा। आखरी में आपको आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, इसके बाद आप फॉर्म को सबमिट कर सकते है।