Indian Air Force Group C Recruitment 2025: भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) ने ग्रुप C के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती खास तौर पर उन उम्मीदवारों के लिए है जो 10वीं पास हैं और देश सेवा के साथ-साथ सरकारी नौकरी करना चाहते हैं।
इस भर्ती के लिए महिला और पुरुषो से ऑफलाइन माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए है, जिसके लिए आवेदन 17 मई, 2025 से शुरू हो चुके है और आवेदन करने की अंतिम दिनांक 15 जुन, 2025 तय की गई है।अगर आप भी Indian Air Force में शामिल होने का सपना देख रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए है।भारतीय वायु सेना की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।
मुख्य जानकारी
विवरण | जानकारी |
संस्थान का नाम | भारतीय वायुसेना (IAF) |
पद का नाम | ग्रुप C |
कुल पद | 153 |
जॉब लोकेशन | विभिन्न एयरफोर्स स्टेशन पर |
आवेदन मोड | ऑफलाइन |
आवेदन प्रारंभ | 17 मई, 2025 |
आवेदन की अंतिम दिनांक | 15 जुन, 2025 |
पदों का विवरण
दोस्तों भारतीय वायु सेना द्वाराग्रुप C के पदों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसे आप वेबसाइट पर देख सकते है।ग्रुप सी के लिए 153 पदों पर भर्ती आयोजित की जाएगी। इन पदों में एलडीसी, हिंदी टाइपिस्ट, कुक, स्टोर कीपर, कारपेंटर, पेंटर, एमटीएस, मेस स्टाफ, धोबी, हाउसकीपिंग स्टाफ, ड्राइवर, वल्केनाइजर जैसे पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं और 12वीं पास तय की गई है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 15 जून 2025 से पहले ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।आवेदन करने की सम्पूर्ण प्रक्रिया आपको इस लेख में बताई जाएगी।
आवेदन शुल्क
भारतीय वायुसेना की इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए कोई भी शुल्क नही रखा गया है, इस भर्ती के लिए बिलकुल निशुल्क आवेदन करना होगा।
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है, जो निम्नलिखित है:
Post Name | शैक्षणिक योग्यता |
LDC | 12 पास + टाइपिंग |
हिंदी टाइपिस्ट | 12 पास + हिंदी टाइपिंग |
कुक | 10 पास + 1 साल का अनुभव |
स्टोर कीपर | 12 पास + अनुभव |
कारपेंटर | 10 पास + सम्बंधित क्षेत्र में ट्रेड सर्टिफिकेट |
पेंटर | 10 पास + सम्बंधित क्षेत्र में ट्रेड सर्टिफिकेट |
MTS | 10 पास + अनुभव |
मेस स्टाफ | 10 पास + अनुभव |
धोबी (laundryman) | 10 पास + अनुभव |
हाउस कीपिंग स्टाफ | 10 पास |
वल्केनाइजर | 10 पास |
ड्राईवर | 12 पास + हैवी मोटर व्हीकल लाइंसेस |
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आपको बता दे की आयु की गणना 15 जुन, 2025 को आधार मानकर की जाएगी और इसके साथ में आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमो के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छुट प्रदान की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा:
- लिखित परीक्षा
- दस्तावेज सत्यापन
- मेडिकल टेस्ट
आवेदन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित चरणो का पालन करना होगा:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिफिकेशन और आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें।
- फॉर्म को डाउनलोड करने के बाद में उसकी प्रिंट निकलवा कर अपने पास सुरक्षित रख दे।
- फॉर्म में माँगी गई जानकारी सही से भर दे।
- इसके बाद में आवश्यक दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड कर दे।
- इसके बाद में फॉर्म को 15 जुन, 2025 से पहले निर्धारित पते पर भेजना पड़ेगा।
Read more: